Free Silai Machine Scheme : केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई तरह के योजनाओं की शुरुआ की गई है जिसका का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है जिसके लिए सरकार महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत अब सिलाई मशीन दे रही है इस योजना को मुख्य रूप से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) के तहत चलाई जा रही है जो सिलाई का काम करने वाले कारीगरों (दर्जी/टेलर) को सिलाई मशीन खरीदने के लिए वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और अन्य लाभ दिए जाते हैं।
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria
इस योजना के तहत मिलने वाली लाभ का फायदा लेने के लिए लाभुकों को नीचे दिए गए पात्रता मापदंड को पूरा करना अनिवार्य है बिना पात्रता को पूरा किए लाभुक इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है ।
- आवेदन के समय कारीगर की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- परिवार के केवल एक सदस्य को ही इस योजना का लाभमिलेगा।
- आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- आवेदक आयकर (Income Tax) दाता नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी को ‘दर्जी (Tailor)’ के रूप में काम करना चाहिए, जो PM विश्वकर्मा योजना के 18 पारंपरिक व्यवसायों में से एक है
- आवेदक ने पिछले 5 वर्षों में समान क्रेडिट-आधारित योजनाओं (जैसे PMEGP, PM SVANidhi, MUDRA, आदि) के तहत लोन नहीं लिया हो।
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
- बैंक पासबुक या बैंक खाता विवरण
- राशन कार्ड (Ration Card)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate राज्य की योजना के लिए आवश्यक हो सकता है)
आवेदन प्रकिया
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाना है नीचे दिए गए दिशा निर्देश का पालन कर बेहद आसानी से लाभुक अपना आवेदन कर सकते ।
- फ्री सिलाई मशीन योजना पोर्टल (pmvishwakarma.gov.in) पर आपका पंजीकरण सुनिश्चित करें।
- आवेदक अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर और आधार नंबर का उपयोग करके आपका सत्यापन (Verification) करें
- जिसके बाद आवेदक आपको अपने व्यवसाय (दर्जी / Tailor) का चयन करना होगा।
- व्यक्तिगत विवरण, पता, बैंक खाता विवरण और व्यवसाय से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी
- टूलकिट के लिए ₹15,000′ के विकल्प का चयन करें।
- यदि आप लोन लेना चाहते हैं (₹1 लाख/₹2 लाख), तो उसका विकल्प भी चुन सकते हैं, अन्यथा आप इसे छोड़ सकते हैं।