PM Aawas Yojna online registration 2025 : प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य देश के सभी पात्र परिवारों के लिए आवास’ उपलब्ध कराना है जिसके लिए सरकार ने 31 दिसंबर 2025 तक का लक्ष्य दिया है जो पहले वर्ष 2022 तक था योजना का मुख्य उद्देश्य कमजोर और मध्यम आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर पक्का मकान उपलब्ध कराना या मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता देना है।
PM Aawas Yojna online registration 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को सरकार द्वारा दो भागों में विभाजित है जिसमें –
- पहला है शहरी क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी (PMAY-U)
- तथा दूसरा है ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- इस योजना के तहत केवल ऐसे परिवार के सदस्यों को ही लाभ मिलेगा जिसमें पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल हो ।
- अथवा परिवार के नाम पर भारत के किसी भी हिस्से में पक्का मकान नहीं होना हो।
- परिवार गरीबी रेखा के नीचे आता हो।
- परिवार को वार्षिक आय एक लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या सेवानिवृत न हो।
- ऐसे परिवार जिनके पास मोटर चालित दुपहिया/तीन पहिया/चार पहिया वाहन, मछली पकड़ने वाली नाव या कृषि उपकरण न हो।
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या SECC में शामिल परिवार।
आवश्यक दस्तावेज़
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज का होना आवश्यक है बीमा दस्तावेज के आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है तो यथा संभव नीचे दिए गए दस्तावेज को बना लें
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन का तरीका
इस योजना के लिए लाभुक परिवार दो तरीके से अपना आवेदन कर सकते है इस योजना के लिए ग्रामणी और शहरी क्षेत्र दोनों तरीके से आवेदन कर सकते सकते है ।
शहर क्षेत्रों के लिए आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएँ।
- “Citizen Assessment” (नागरिक मूल्यांकन) मेनू में अपनी उपयुक्त श्रेणी चुनें (जैसे: ‘Benefit under other 3 components’ या ‘In Situ Slum Redevelopment’)।
- अपना आधार नंबर और नाम दर्ज करके सत्यापन (Verification) करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी व्यक्तिगत, बैंक खाता और आय से संबंधित विवरण सही-सही भरें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद एक सिस्टम जनरेटेड आवेदन संख्या (Application Number) मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखें।
- फॉर्म का प्रिंट आउट लें और सहायक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या बैंक में जमा करें।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाएं।
- PMAY-G में आम तौर पर, लाभार्थियों का चयन SECC सूची से होता है और ग्राम सभा द्वारा सत्यापन किया जाता है।
- यदि नया ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होता है, तो व्यक्तिगत विवरण, आधार और बैंक खाता विवरण भरकर फॉर्म सबमिट करें।